लोहरदगा, मई 12 -- कुड़ू, प्रतिनिधि।लोहरदग़ा जिले के कुड़ू प्रखंड के एक बुनियादी विद्यालय में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। विद्यालय में नामांकित 394 बच्चों के बीच रोजाना करीब 350 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहते हैं। लेकिन उनके लिए मात्र एक चापाकल की व्यवस्था है। वह भी खराब पड़ा हुआ है।

पेयजल संकट ऐसे में बच्चों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच विद्यालय में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्यास लगने पर बच्चे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं, या फिर घर से लाए पानी के भरोसे दिन गुजार रहे हैं। कई बच्चों को विद्यालय परिसर से बाहर जाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है।

अभिभावकों की मांग अभिभावकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में सैकड़ों बच्चों के लिए एकमात्र चापाकल...