आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में इस बार 69626 नए बच्चों के नामांकन का लक्ष्य रखा गया है। यह पिछले साल से करीब दस हजार ज्यादा है। विभाग ने नए बच्चों के नामांकन के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें शिक्षक अभिभावकों के साथ ही जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र में जनपद के परिषदीय स्कूलों में नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए व्यापक रणनीति बनाई है। इसके तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। शिक्षक गांवों और मोहल्लों में जाकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करेंगे और स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे। विभाग...