सहारनपुर, मार्च 16 -- जिले के बेसिक विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन करीब 1,66,912 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा को लेकर स्कूलों में सुबह से ही हलचल रही और तय समय पर दोनों पालियों में परीक्षा कराई गई। जिले के 1438 बेसिक स्कूलों में करीब 1.90 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनकी परीक्षाएं 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए विभाग ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुई। पहले दिन कक्षा एक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई गई, जबकि कक्षा दो से पांच तक के बच्चों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.