हाथरस, जून 17 -- सादाबाद। गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ सादाबाद क्षेत्र के बेसिक विद्यालयों में फिर से रौनक लौट आई। स्कूलों में बच्चों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया और पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। नगर के संविलियन विद्यालय सादाबाद द्वितीय में नए सत्र के पहले दिन विद्यार्थियों का शिक्षकों ने रोली का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। छुट्टियों के बाद अपने साथियों और शिक्षकों से मिलकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर बच्चों की चहल-पहल और उत्साह से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समोसे, लड्डू और कोल्ड ड्रिंक वितरित कर उनका स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- स्कूल आए बच्चों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेर...