बिजनौर, अगस्त 23 -- मुख्यमंत्री द्वारा की गई लाभार्थी योजनाओं की घोषणाओं के क्रम में बेसिक स्कूलों के रसोईयों को सम्मानित किया गया। रविवार को कासमपुरगढी ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित डबाकरा हॉल में समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रसोईयों का मानदेय 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार किए जाने पर खुशी का इजहार किया। इसके अलावा प्रति वर्ष 5 लाख का कैशलेस मुफ्त उपचार, पोशाक भत्ता बढ़ाकर 1 हजार करने सहित 2 लाख रूपये के दुर्घटना जोखिम से लाभान्वित करने की घोषणा किए जाने को रसोईयों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम करार दिया। यह भी पढ़ें- मेजा में रसाईयों का हुआ सम्मान क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा बेसिक स्कूलों के रसोईयों के हित में की गई विभिन्न लाभार्थी योजनाओं की घोषणाओं का स्वागत क...