नई दिल्ली, जुलाई 29 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के इंतजार में हैं। वेतन आयोग भी सिफारिशों को तैयार करने के लिए एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में वेतन आयोग की दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। इस बीच, केंद्रीय कर्मचारियों के संगठन की ओर से नए वेतन आयोग में सैलरी और इंक्रीमेंट को लेकर तरह-तरह के कैल्कुलेशन किए जा रहे हैं। इंक्रीमेंट को लेकर जो कैल्कुलेशन है उससे केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में जबरदस्त इजाफा होने की उम्मीद है।क्या है कैल्कुलेशन? कर्मचारी संगठन हर साल 5% से 6% इंक्रीमेंट बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सालाना 5% की बढ़ोतरी और महंगाई भत्ते (DA) के 25% तक पहुंचने पर उसे मूल वेतन में मिलाने से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। अभी क...