नई दिल्ली, मार्च 1 -- 8th Pay Commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने का इंतजार है। वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशें सरकार को मिलने में अभी 18 से 20 महीने लग जाएंगे लेकिन उससे पहले अंतरिम राहत की मांग होने लगी है। फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशन (FNPO) ने इस संबंध में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की चेयरपर्सन जस्टिस रंजना प्रकाश देसई को पत्र भी लिख दिया है।क्या है पत्र में? FNPO द्वारा लिखे गए पत्र में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को अंतरिम राहत देने की मांग की गई है। मांग है कि 1 जनवरी 2026 से 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) को बेसिक सैलरी और पेंशन में विलय किया जाए। FNPO के महासचिव शिवाजी वासिरेड्डी के मुताबिक लगातार बढ़ती महंगाई और वास्तविक वेतन में हो रही गिरावट को देखते हुए यह कदम बेहद जरूर...