नई दिल्ली, मई 12 -- 8th pay commission latest: केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। यह वेतन आयोग अगले साल की पहली छमाही तक अपनी सिफारिशें सरकार को सौंप सकता है। इसी डेडलाइन को ध्यान में रखकर वेतन आयोग ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। इन बैठकों में केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े संगठन अपनी डिमांड लिस्ट वेतन आयोग को सौंप रहे हैं। अब तक के पैटर्न को देखें तो कर्मचारी संगठनों ने कुछ कॉमन डिमांड पर सहमति जताई है। हाल ही में तीन मुख्य कर्मचारी संगठन- नेशनल काउंसिल जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NCJCM), महाराष्ट्र ओल्ड पेंशन ऑर्गनाइजेशन और ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने 8वें वेतन आयोग को विस्तृत प्रस्ताव सौंपे हैं। बता दें कि ये समूह मिलकर आम केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और रक्षा क्षेत्र के सिव...