बलरामपुर, मई 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली की पुलिस ने सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का खुलासा कर दिया है। रुपये मांगने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल एजुकेटर्स भर्ती में चयन सुनिश्चित कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से रुपये मांगे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डाक के माध्यम से थाना कोतवाली देहात में एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। शिकायतकर्ता कामता प्रसाद निवासी मोहल्ला पहलवारा ने भेजे गए पत्र में आरोप लगाया कि स्पेशल एजुकेटर्स के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में चयन सुनिश्चित कराने व नियुक्ति पत्र जारी कराने के नाम पर उनसे फोन के जरिए रुपये म...