इटावा औरैया, मार्च 15 -- बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगीं। रोजाना दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। 16 मार्च को कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी विषयों की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। इसी दिन कक्षा 6 की कृषि, गृह शिल्प और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा होगी। कक्षा 6 से कक्षा 8 में भी इन्हीं विषयों की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च को पहली पाली में कक्षा 2 से कक्षा 8 तक की गणित की परीक्षा कराई जाएगी। जबकि दूसरी पाली में संस्कृत, उर्दू की परीक्षा कराई जाएगी। 18 मार्च को पहली पाली में सभी कक्षाओं की सामाजिक विषय और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा कराई जाएगी। 19 मार्च को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में कला, संग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.