आजमगढ़, मई 6 -- मार्टीनगंज। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता वेदपाल सिंह के बड़े पुत्र अमरकांत सिंह के निधन पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मंगलवार की शाम को उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। अमरकांत सिंह गोरखपुर जनपद में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उन्होंने स्वर्गीय अमरकांत सिंह के पिता वेदपाल सिंह पत्नी मोहिनी सिंह, बेटी देवअर्पिता सिंह, पुत्र देवर्ष सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, जौनपुर के बीएसए गोरखनाथ पांडेय, बलिया के मनीष सिंह, अयोध्या के कौस्तुभ कुमार, सहायक शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मनोज कुमार मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने अंबरीश श्रीवास्तव को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...