अलीगढ़, जून 18 -- अतरौली, संवाददाता। इस्माइलपुर गांव में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और यूपी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर रात्रि ग्राम चौपाल 'संवाद व समाधान' कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजवीर सिंह और विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री संदीप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली और स्कूली बच्चों को बैग बांटे गए। ग्रामीणों ने बिजली न आने से धान की पौध सूखने की जोरदार शिकायत की। बिजली विभाग के अधिकारियों के नदारद रहने पर राज्य मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और विभाग के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाएं चौपाल में एसडीएम नारायण सिंह, तहसीलदार राजेश कुमार सहित विभिन्न...