बेसिक शिक्षा मंत्री का टोल प्लॉजा पर किया स्वागत
आजमगढ़, मई 5 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बूढ़नपुर नगर पंचायत अध्यक्ष मंशा राम एवं उनके प्रतिनिधि गुडलक सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में समर्थकों ने मंगलवार को लोहरा टोल प्लाजा पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर एडी बेसिक कौस्तुभ सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बेसिक शिक्षा मंत्री का माला पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों का बेसिक शिक्षक मंत्री ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मंशा राम, सिब्बू सिंह, अविनाश पाठक, संजय सिंह, शैलेश सिंह, जगदम्बा प्रसाद सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, आनंद, अजय तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.