लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- क्षेत्र में बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परिक्षायें शुरू हो गई हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार यह परीक्षायें 20 मार्च तक चलेंगी। पहले दिन प्राथमिक कक्षाओ की मौखिक परीक्षा संपन्न हुईं। जबकि कक्षा 6 से आठ तक की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा के कुछ दिनो बाद ही परीक्षा परिणाम घोषित हो जायेगा और पहली अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। परीक्षा को लेकर बच्चो में उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...