बेसिक शिक्षा के उन्नयन व विकास का संकल्प
उन्नाव, मार्च 18 -- नवाबगंज। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को ग्राम प्रधान व शिक्षक ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा के उन्नयन और विद्यालय विकास के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। विधायक बृजेश रावत ने कहा बेसिक शिक्षा के माध्यम से ही देश के भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है। इस दिशा में ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और जनसमुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक सहयोग से ही शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है। इस दौरान रवि प्रताप सिंह, बीईओ सुचि गुप्ता, एसआरजी मसर्रत फातिमा, एआरपी मोहम्मद हारून, राकेश तिवारी, धर्मेंद्र यादव, शौर्या शर्मा, सत्यदेव सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दिलीप अवस्थी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.