लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- एक गेस्ट हाउस में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ग्राम प्रधानों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों व प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र बहादुर सिंह ने किया मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने गांवों के विकास और शिक्षा में जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मोहित कौशिक व खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार भारती ने भी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों ने 'मेरा गांव मेरी जिम्मेदारी' नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतिभा करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर वीरपाल कुशवाहा गौरव शुक्ला गौरव सिंह सरवन यादव मनसुख लाल सहित ग्...