अयोध्या, अप्रैल 1 -- अयोध्या। बेसिक शिक्षक सुनील अवस्थी को उत्तर प्रदेश की विद्यालयीय अंडर 17 क्रिकेट टीम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का कोच बनाया गया है। प्रतियोगिता तेलगाना में 26 अप्रैल से एक मई तक आयोजित होगी। सुनील अवस्थी उत्तर प्रदेश विद्यालय क्रिकेट के चयनकर्ता भी रहे हैं। इनकी इस उपलब्धि पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह ,जिला क्रीड़ा सचिव अभिषेक सिंह , मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, योगेश्वर सिंह,निरंकार पाठक,अभय यादव, के पी सिंह और शहर के खिलाड़ियों में खुशी की जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...