सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वह नए सत्र से छात्रों को एआई, कोडिंग और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों में माहिर बना सकें।बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिले के 1438 परिषदीय विद्यालयों में इस योजना को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कक्षा छह से आठ तक के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग और साइबर सिक्योरिटी को शामिल किया है। प्रत्येक विद्यालय से चयनित शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे इन विषयों को बेहतर तरीके से पढ़ा सकें। कक्षा एक से पांच तक के छात्रों को एआई और तकनीक की शुरुआती जानकारी दी जाएगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी। स्कूलों में मिनी टेक्नोलॉजी लैब औ...