लखनऊ, जुलाई 23 -- बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों व कर्मचारियों की उपस्थिति मानव संपदा पोर्टल पर हर महीने की 24 तारीख को लॉक की जाती है। पिछले कुछ दिनों से तकनीकी गड़बड़ी के कारण मानव संपदा पोर्टल काम नहीं कर रहा है। ऐसे में अब शिक्षकों व कर्मियों की उपस्थिति 27 जुलाई तक लॉक की जा सकेगी। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से एनआईसी के वरिष्ठ निदेशक को पत्र लिखकर उपस्थिति लॉक किए जाने की अंतिम तारीख आगे बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया है। मानव संपदा पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण सभी जिलों में सिर्फ उपस्थिति ही नहीं बाकी भी अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। फिलहाल जुलाई महीने का वेतन बनने में कठिनाई न हो इसके लिए उपस्थिति लॉक किए जाने की तारीख को बढ़ाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...