बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में धूमधाम से मनाया योग दिवस
बुलंदशहर, जून 22 -- जिले के सभी बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से साथ मनाया गया। योग दिवस को लेकर शिक्षा विभाग ने पहले से ही अपनी कमर कस ली थी और व्यापक तैयारियां की थीं। रविवार सुबह के समय जिले के सभी परिषदीय और माध्यमिक स्कूल खोले गए, जहां सुबह की ताजी हवा के बीच शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने मिलकर योगाभ्यास किया। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो गई थी। योग सत्रों की शुरुआत प्रार्थना और हल्के व्यायाम के साथ हुई जिसके बाद बच्चों को विभिन्न प्रकार के आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। छात्र-छात्राओं ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम और सूर्य नमस्कार जैसे महत्वपूर्ण योग स्टेप्स सीखे। इस दौरान प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.