अलीगढ़, जुलाई 11 -- अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाता परिषदीय विद्यालयों में कक्षा निर्माण के लिए आई धनराशि में से लाखों रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है। गबन के संबंध में उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।उत्तर प्रदेश जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ में सत्र 2024-25 में प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/ कम्पोजिट विद्यालयों में कुल 66 अतिरिक्त कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य कराया गया, जिसके लिए शासन द्वारा 10.20 लाख रुपये की राशि प्रत्येक विद्यालय के एसएमसी खातों में प्रेषित की गयी थी। परन्तु एक दो दिन बाद 93 हजार की राशि की कटौती कर ली गयी। जब कटौती के बारे में पता किया गया तो काटी गई धनराशि का फर्नीचर भेजा जाएगा। साथ ही इसी राशि में खण्ड शिक्षा अधिकारियों ने प...