जमशेदपुर, मार्च 29 -- कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा ने बेसिक बीएससी नर्सिंग सत्र 2025-2029 के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और तिथियां घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्र ऑफलाइन पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के छात्र 27 मार्च से 6 अप्रैल तक कॉलेजों में फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म 7 से 8 अप्रैल के बीच विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करने होंगे। जो छात्र समय पर फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 500 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क के साथ 7 से 8 अप्रैल तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। विलंब शुल्क सहित फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। यह अधिसूचना मुख्य रूप से एमबीएनएस इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, सरदार पटेल ग्रुप ऑफ एजुकेशन (गालूडीह) और उषा कॉलेज ऑफ नर...