लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पंजीकृत बच्चों की उपस्थिति अब डिजिटल दर्ज की जा रही है। बच्चों की उपस्थिति और एमडीएम खाने वाले बच्चों का विवरण डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए पिछले कई महीने से निर्देश और मानीटरिंग की जा रही है। इसका असर यह हुआ कि जिले के 74 प्रतिशत स्कूलों के शिक्षकों ने बच्चों की उपस्थिति डिजिटल रूप से दर्ज करना शुरू कर दिया है। जिन स्कूलों में अभी डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं की जा रही है उनको बीएसए ने एक सप्ताह का समय दिया है। बीएसए ने बताया कि अगर उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज न की तो कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...