बदायूं, फरवरी 25 -- मुजरिया। ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम रूमा देवी अहिवरन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर करायी। विधायक ने कहा कि बेसिक के स्कूल बदलाव की ओर है। बीईओ मनोज राम ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजन यादव ने विभागीय योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आवाहन किया। चेतन चाहर, रावेश कुमार, संजय सिंह, अमोद कुमार, जमील अहमद,ओमप्रकाश सागर, प्रभारी निरीक्षक मुजरिया ज्योति सिंह, ओमप्रकाश मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.