उन्नाव, मार्च 1 -- उन्नाव। सुमेरपुर के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक अक्षय कटियार ने 25 वां रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन जिला गंगा सुरक्षा समिति एवं गंगा विचार मंच व संकल्प सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गंगा बैराज पर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में सेना के कई जवानों, पुलिस कर्मी, शिक्षकों और समाजसेवियों ने प्रतिभाग किया। संकल्प सेवा समिति द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए रक्तदाताओं को हेलमेट वितरण भी किया गया। संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि अक्षय कटियार लंबे समय से संस्था से जुड़े हुए हैं। अक्षय कटियार समय-समय पर आवश्यकता पड़ने वाले शिक्षक साथियों की रक्त दान से मदद भी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.