लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- लखीमपुर। बेसिक शिक्षा विभाग से चल रहे कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सभी बीआरसी पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही पहुंच चुकी हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी बीईओ को निर्देश दिया है कि परीक्षा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार कराई जाएं। वहीं प्रधानाध्यापकों से कहा है कि पंजीकृत सभी बच्चों को परीक्षा में शामिल कराएं जिससे बच्चों का शैक्षिक मूल्यांकन हो सके। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। बीएसए ने सभी बीईओ कहा है कि वह परीक्षा के दौरान स्कूलों का भ्रमण कर निरीक्षण करते रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...