लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- बेसिक की जिला स्तरीय खेल रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत 23 दिसम्बर को सुबह दस बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम लालपुर में हो रही है। मुख्य अतिथि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल रहेंगी जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी अनूप गुप्ता के अलावा सभी विधायकों, सीडीओ व एसपी को आमंत्रित किया गया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह की शुरुआत सुबह दस बजे से होगी। वहीं 24 दिसम्बर को समापन किया जाएगा। समापन समारोह के दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को आमंत्रित किया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.