लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- बेसिक के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत बुधवार से हुई। परीक्षाओं को लेकर कार्यक्रम पहले से ही जारी हो चुका है। 15 दिसम्बर तक चलने वाली परीक्षाओं के बुधवार को पहले दिन कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। वहीं कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। बीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण कर परीक्षाओं की व्यवस्था देखी। बेसिक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं पहले 28 नवम्बर से तीन दिसम्बर तक होनी थी, लेकिन बाद में परीक्षाओं की तिथि बढ़ाकर 10 दिसम्बर कर दी गई। यह परीक्षाएं 15 दिसम्बर तक चलेंगी। कक्षा एक से पांच तक की कक्षाओं में मौखिक व लिखित परीक्षा होगी जबकि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षाएं रोज दो पालियों में चल रही हैं। परीक्षाएं तो शुरू हो गई हैं लेकिन अध...