कौशाम्बी, जून 2 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने विशेष जोर दिया।

निर्माण कार्यों की समीक्षा उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग अन्तर्गत मुख्यमंत्री माडल कम्पोजिट विद्यालय बसुहार के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर किया। परियोजना प्रबन्धक सीएनडीएस को कार्ययोजना बनाकर निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निदेश दिए। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री माडल कम्पोजिट विद्यालय कड़ा का निर्माण कार्य अभी तक शुरू न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के विरूद्ध कार्यवाही के लिए शासन को पत्र पे्रषित करने के निर्देश द...