कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, समाज कल्याण एवं उच्च शिक्षा विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित संस्थाओं को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बसुहार के निर्माण कार्य कीसमीक्षा के दौरान कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर परियोजना प्रबंधक, सीएनडीएस को और लेबर बढ़ाकर निर्माण कार्य एक माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा आदि के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता यूपीसीएलडीएफ को अवशेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर हैं...