पीयूष उपाध्याय, दिसम्बर 9 -- बरेली में बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने के उद्देश्य से पंजाबी महासभा ने एक ऐसा अनूठा और सराहनीय काम किया है, जिसने अब एक बड़ी मिसाल का रूप ले लिया है। पिछले 15 सालों से संस्था जरूरतमंद विधवाओं को नियमित रूप से मासिक पेंशन दे रही है। अब तक यह राशि 5 करोड़ 25 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। यह पहल न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक संबल दे रही है, बल्कि हौसला भी प्रदान कर रही है। पंजाबी महासभा ने इस नेक कार्य की शुरुआत 15 साल पहले की थी। शुरुआत में संस्था ने केवल 24 गरीब विधवा महिलाओं को पेंशन देना शुरू किया था। संस्था के सदस्यों की लगन, निष्ठा और सहयोग के चलते यह कारवां निरंतर बढ़ता गया। आज, इस योजना के तहत लाभान्वित होने वाली महिलाओं की संख्या 140 तक पहुंच गई है। 24 से 140 म...