कन्नौज, मार्च 16 -- तालग्राम, संवाददाता। कस्बे के तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर रविवार रात करीब 10 बजे बेसहारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ला गांधी नगर निवासी राजीव पुत्र रामसिंह रविवार को किसी काम से रिश्तेदारी गए थे। रात करीब दस बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर स्थित एक नर्सिंग होम के पास पहुंचे, तभी अचानक एक बेसहारा मवेशी सड़क पर आ गया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मवेशी से टकरा गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल राजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज...