फरीदाबाद, मार्च 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की रहने वाली सिमरन लांबा उन बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं, जिन्हें समाज अक्सर बेसहारा छोड़ देता है। वह ऐसे बच्चों को मातृत्व सुख प्रदान कर रही हैं। उन्होंने सूरजकुंड रोड स्थित लेक वुड सिटी इलाके में अनाथ बच्चों के लिए एक आश्रम की स्थापना की है, जहां बच्चों को केवल आश्रय ही नहीं, बल्कि मां जैसा स्नेह और सुरक्षा भी मिलती है। सिमरन लांबा द्वारा संचालित यह आश्रम मिरैकल चैरिटेबल संस्था के तहत चलाया जाता है, जिसे हरियाणा सरकार से मान्यता प्राप्त है। इस संस्था में ऐसे बच्चों की देखभाल की जाती है जो जन्म से दिव्यांग हैं, सड़क किनारे लावारिस मिले हैं, या फिर विभिन्न सामाजिक और कानूनी परिस्थितियों के कारण माता-पिता के स्नेह से वंचित हो गए हैं।शून्य से 13 वर्ष तक के ...