हापुड़, मई 1 -- गढ़मुक्तेश्वर। बेसहारा गोवंशों के आतंक से परेशान गढ़ के गांव मानक चौक के ग्रामीणों ने खेतों से पकड़ कर एक दर्जन से अधिक गोवंशों को गांव में बनी पानी की टंकी की चहारदीवारी में बंद कर दिया। ये गोवंश काफी दिनों से फसलों को नुकसान पहुंचा रहे। सूचना पर अधिकारियों ने गांव पहुंचकर गोवंशों को मुक्त कराया। ग्रामीणों का कहना है कि गोवंशों की समस्याओं से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। जिसके बाद बृहस्पतिवार को खेतों से पकड़ कर गोवंशों को बंद कर दिया गया। गोवंशों को बंधक बनाए जाने की सूचना पर ब्लाक की टीम गांव पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा कर शांत किया। उसके बाद गोशाला के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...