संतकबीरनगर, जनवरी 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मेंहदावल क्षेत्र के किसान इन दिनों कड़ाके की ठंड में भी चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। वजह है बेसहारा व घूमंतू पशुओं का बढ़ता आतंक, जो किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है। गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसानों को रात-रात भर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, जिससे उनकी जान तक जोखिम में पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि प्रशासन शीघ्र ही आवारा पशुओं को पकड़वाने की पहल नहीं करता है तो फसल बचा पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा। खेतों के साथ-साथ सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पशुओं के जमावड़े से आम लोगों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर गांव की गलियों तक आवारा पशु खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर निष्क्रिय बने हुए हैं। छुट्टा पशुओं का...