सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा पंचायत में गोंड़ समुदाय बेसरा कुल ने अपनी प्राचीन परंपरा ढेला पूजा की। मौके पर धरती माता और जल देवता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा, पूर्व प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा, मखन बेसरा, चरण बेसरा, ठुनू बेसरा, दीनू बेसरा, विरसिंग बेसरा सहित कुल खानदान के सदस्यों ने पूजा में भाग लिया और अपने पूर्वजों की याद में धरती माता और जल देवता की आराधना की। इस पुजा में बली दी जाने की परंपरा को भी जीवंत रखा गया। पुजा के उपरांत सभी ने सामुहिक चढ़ावा का प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- गोला में हर्षोल्लास से मना सरहुल पर्व, झूमे लोग निर्मल बेसरा ने कहा कि हमारे पूर्वजों की यह परंपरा हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और फसल की समृद्धि के लिए प्...