देवरिया, अप्रैल 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। एक सप्ताह पहले शहर में हुए बेसमेंट हादसे में आरबीओ ने निर्माण पर रोक लगाते हुए भवन स्वामी को नोटिस जारी किया है। निर्माण के दौरान हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गयी थी। पास नक्सा के विपरित निर्माण किया जा रहा था। अगल-बगल के लोगों ने खोदे गये गढ्ढे से अपना मकान गिरने की आशंका जताते हुए शिकायत किया है। भवन स्वामी, ठेकेदार, इंजीनियर पर पहले ही एफआईआर हो चुका है। सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसील रोड पर नगर पालिका कार्यालय से सटे एक व्यक्ति की पुरानी मकान शहर के अंसारी रोड निवासी आशीष कानोडिया ने खरीदी है। उन्होंने वहां काम्प्लेक्स बनाने को एक व्यक्ति को ठेका दिया। ठेकेदार बेसमेंट का कार्य करा रहा था। निर्माण कार्य में करीब 20 मजदूर लगे थे। 3 अप्रैल की दोपहर में कार्य के दौरान बेसमेंट के बगल में स्थित प...