गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- -पार्किंग व गोदाम के लिए इकाइयों के बेसमेंट का हो सकता है सिर्फ प्रयोग

सर्वे की प्रक्रिया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्रों का सर्वे होगा। इसमें भूखंड में बने बेसमेंट में चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होती मिली, तो उनके खिलाफ यूपीसीडा की तरफ से कार्रवाई होगी।

औद्योगिक क्षेत्र का हाल गाजियाबाद एक औद्योगिक क्षेत्र है। यहां सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की 45 हजार से अधिक मैन्यूफैक्चर इकाइयां संचालित हैं। जिले में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 12 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए हैं। इन सभी क्षेत्रों की साफ सफाई व रखरखाव की जिम्मेदारी भी यूपीसीडा की है। लखनऊ में आग लगने की घटना के बाद अब यूपीसीडा...