बांदा, जून 3 -- बांदा। शहर में कई शॉपिंग मॉल, कोचिंग सेंटर, व्यवसायिक गतिविधियां खुलेआम बेसमेंट में हो रही हैं। जबकि अधिकारी स्वीकार करते हैं कि बेसमेंट का उपयोग सिर्फ वाहन पार्किंग या स्टोर के लिए ही किया जा सकता है। शहर में संचालित मॉल व अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए फायर विभाग एनओसी देता है और बीडीए की ओर से पहले नक्शा पास कराना होता है, लेकिन पैसे के बल पर विभागों से आसानी से यह सब चीजें हासिल हो जाती हैं। इससे यहां पर भी दिल्ली के मालवीय नगर जैसा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। आपके अपने अखबार ने हिन्दुस्तान गुरुवार को शहर में ऐसे व्यवसायिक केंद्रों की पड़ताल की, जो बेसमेंट में संचालित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- खतराः जिले में बिना एनओसी के चल रहे 83 होटल, गेस्ट हाउस यहां आकस्मिक आग की घटना होती है तो सैकड़ों जाने जा सकती ...