मेरठ, जनवरी 30 -- सदर स्थित न्यू सोतीगंज बाजार में एक मकान के बेसमेंट में बनाए स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। वेंटिलेशन ना होने के कारण बेसमेंट में धुआं भर गया और मौके पर पहुंचे फायर कर्मचारी ऑक्सीजन मास्क लगाकर गोदाम के अंदर दाखिल हो सके। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से 15 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। सोतीगंज में कार मैकेनिक फहीम का तीन मंजिला मकान है। प्रथम तल पर फहीम का परिवार रहता है। मकान का बेसमेंट फहीम ने रजबन बाजार निवासी रवि को किराए पर दिया हुआ है। रवि ने इसमें स्पेयर पार्ट्स का गोदाम बनाया हुआ है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आसपास के व्यापारियों ने गोदाम से धुआं निकलता देखा तो इसकी जानकारी ऊपर रह रहे परिवार को दी। फहीम के परिवार के लोग आनन-फानन में नीचे उतरे। देखते ही देखत...