विशेष संवाददाता, जून 24 -- Lucknow Fire: लखनऊ अग्निकांड के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन मोड में हैं। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि बेसमेंट में कोचिंग और नर्सिंग का संचालन नहीं होना चाहिए। वहीं, अलीगंज में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को प्रदेश के लिए एक बड़ा सबक बताते हुए कहा कि इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। मुख्यमंत्री ने मिशन मोड में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान चलाने को कहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अस्पतालों, नर्सिंग होमों, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉ...