गाज़ियाबाद, जनवरी 5 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की शिप्रा रिवेरा सोसाइटी के बेसमेंट में बनी दुकानों के बाहर सोमवार देर रात आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि दमकल की एक गाड़ी ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इंदिरापुरम की शिप्रा रिवेरा सोसाइटी के टावर में नीचे लगभग 120 दुकानें हैं। बेसमेंट, भूतल और पहले तल पर दुकानें हैं और उसके ऊपर 54 से ज्यादा फ्लैट हैं। सोमवार की शाम लगभग पौने आठ बजे बेसमेंट में वसीम की ऑटोमोबाइल रिपेयर की दुकान, नवीन और अंजुम की दुकानों के बाहर फर्नीचर का कबाड़ पड़ा था। फर्नीचर की दुकान बंद थी और सोमवार देर रात इस कबाड़ में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकानों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.