बेसमेंट में चल रहे अस्पतालों पर प्रशासन की सख्ती, पांच नर्सिंग होम को नोटिस
बिजनौर, जून 27 -- लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। डीएम के निर्देशों में एसडीएम चांदपुर नितिन तेवतिया के निर्देशन में गठित टीम ने नगर में संचालित नर्सिंग होम एवं अस्पतालों की जांच की। जांच के दौरान बेसमेंट में संचालित अस्पतालों और वहां भर्ती मरीजों को लेकर विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान टीम ने नगर के करीब 10 अस्पतालों का निरीक्षण किया, जिनमें से पांच अस्पताल बेसमेंट में संचालित पाए गए। निरीक्षण के समय इन अस्पतालों में मरीज भी भर्ती मिले। टीम ने संबंधित अस्पताल प्रबंधकों को निर्देशित किया कि बेसमेंट में किसी भी मरीज को भर्ती न किया जाए तथा बेसमेंट का उपयोग अस्पताल संचालन के लिए तत्काल बंद किया जाए।प्रशासन यह भी पढ़ें- बेसमेंट में चल रहे अस्पतालों पर कसेगा शिकंजा, फायर सुरक्षा की होगी पड़ताल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.