एटा, जून 25 -- एटा, अपंजीकृत, बेसमेंटमें चल रही लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटरों के विरुद्ध छापेमारी अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को डीआईओएस डा.इंद्रजीत प्रजापति, सीएफओ प्रशांत राणा ने टीम सहित शहर में चार डिजीटल लाइब्रेरी पर छापामार कार्रवाई की। इसमें से बेसमेंट में चल रही तीन लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटर बंद करने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- तीन लाइब्रेरी सील, अग्नि सुरक्षा मानकों में मिली भारी लापरवाहीछापेमारी की कार्रवाई गुरुवार को डीआईओएस, सीएफओ ने एडीआईओएस सुजीत कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, पटल प्रभारी प्रदीप कुमार ने शहर के श्रंगारनगर स्थित गुरुकुल क्लासेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कोचिंग सेंटर पूर्व में बेसमेंट में संचालित था। इसका संचालन बंद कराया गया था। अब सामान्य स्थान पर कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। स...