इटावा औरैया, जून 24 -- लखनऊ अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। फायर ब्रिगेड व जिला प्रशासन की टीमें जिले में छापेमारी कर रही हैं। फायर ब्रिगेड की टीम की छापेमारी में बेसमेंट में संचालित मिलीं आईटीआई चौराहे के पास की लाइब्रेरी को बंद करा दिया गया। जबकि भरथना चौराहे के पास संचालित लाइब्रेरी भी बेसमेंट में मिली थी, इसको भी बंद करा दिया गया है। जानकारी देते हुए सीएफओ सतेंद्र पांडेय ने बताया कि किसी भी हाल में कोचिंग, लाइब्रेरी या अन्य व्यवसायिक गतिविधि बेसमेंट में संचालित नहीं होने दी जाएगी। जहां भी बेसमेंट में संचालन मिलेगा, कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- बेसमेंट में संचालित स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी कराई बंद यह भी पढ़ें- 15 कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी और तीन जिम सेंटर किए सील यह भी पढ़ें- बेसमेंट में संचालित निजी अस्पताल बन सकते हैं हादसे...