नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान है। कुत्ते गाड़ी की छत, गेट, बोनट पर दांत-पंजे मार देते हैं। वहीं दोपहिया वाहनों की सीट फाड़ देते हैं। इससे लोगों को आर्थिक नुकसान होता है। सोसाइटी में कुत्तों द्वारा वाहनों को नुकसान पहुंचाने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। एओए लीगल एडवाइजर अमित कुमार ने बताया कि सोसाइटी में रोजाना करीब चार से पांच गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आते हैं। लावारिस कुत्ते गाड़ियों के ऊपर चढ़ जाते हैं, जिससे वह उनके बोनट, गेट व छत पर स्क्रैच मार देते हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लावारिस कुत्ते गाड़ी के छत पर बैठे हुए हैं और एक गाड़ी के कवर को भी फाड़ दिया गया है। एओए अध्यक्ष...