हाथरस, जून 25 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। लखनऊ हादसे के बाद अफसरों की नींद टूट गई है,लेकिन अभी पूरी तरह से सरकारी तंत्र हरकत में नहीं आया है। शहर ही नहीं बल्कि जिले भर में बेसमेंट में कोचिंग के साथ-साथ पूरा मार्केट चल रहा है। जहां हर वक्त ग्राहकों की भीड़ रहती है,परन्तु अभी प्रशासन की नजर उन बाजारों पर नहीं गई है। इसलिए वह बाजार आज भी धड़ल्ले से चल रहे है। शहर में तमाम इलाकों में बेसमेंट खुले पड़े है। जहां कमर्शिल गतिविधियां संचालित हो रही है। अब तक जिला प्रशासन का कहीं कोई ध्यान नहीं था,लेकिन लखनऊ में हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन एक साथ हरकत में आ गया है। यह भी पढ़ें- तालों में कैद रहे कोचिंग सेंटर, लौटे छात्र-छात्राएंकोचिंग सेन्टरों के खिलाफ कार्रवाई वह लगातार कोचिग सेंन्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके लिए डीएम ने तहसील स्तर पर...