अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोचिंग सेंटर कैसे पैसा कमाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। फिर भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकारी नींद से नहीं जा रहे हैं। जनपद में दर्जनों कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित किए जा रहे हैं, जिसपर विभाग की नजर ही नहीं जा रही है। गत वर्ष दिल्ली हो या अलीगढ़ बेसमेंट पानी भरने से कई लोगों की जान संकट आ गया था। वही खिलवाड़ अपना भविष्य बनाने के लि तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं के साथ किया जा रहा है। जनपद में एक तो बिना पंजीकरण सैकड़ों कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। ऊपर से इन कोचिंग सेंटरों को बेसमेंट में संचालित छात्रों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। शमशाद मार्केट, रामघाट रोड, समद रोड, स्वर्ण जयंती कालोनी, एटा चुंगी समेत कई ऐसे प्रमुख संस्थान है, जहां यह कोचिंग संस्थान बेसमेंट...