मुंगेर, मई 24 -- असरगंज,निसं.। असरगंज नगर पंचायत क्षेत्र के दूध बाजार के समीप बेसमेंट निर्माण के दौरान दूसरे के मकान की अगली दीवार एवं सरकारी नाला क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दयानंद ठाकुर ने असरगंज थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

समस्या का विवरण दयानंद ठाकुर ने अपने आवेदन में बताया कि सुरेश कसेरा, अरविंद कसेरा एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उनके घर के सामने बेसमेंट निर्माण के लिए चारों ओर गहरे गड्ढे खोद दिए गए। गड्ढों की खुदाई के कारण उनके मकान की अगली दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही सरकारी नाला को भी नुकसान पहुंचा है।

निर्माण पर रोक आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य निर्धारित रकबा से अधिक जमीन पर कराया जा रहा है। मामले की सूचना मिलने पर गश्ती दल के पीटीसी सुबोध कुमार मौके पर पहुं...