कोडरमा, अक्टूबर 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा में करवा चौथ को लेकर अग्रवाल समाज की महिलाओं में काफी खुशी देखी जा रही हैं। समाज की महिलाएं इसको लेकर दो दिन पहले से ही तैयारी में जुट गई हैं। समाज की महिलाओं का कहना है कि आज कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला करवा चौथ का व्रत भारतीय संस्कृति और परंपराओं का एक अहम हिस्सा है। यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है। करवा चौथ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक भी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश को प्रसन्न किया जाता है। इस विश्वास के साथ महिलाएं पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.